पिथौरा. शहर से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद मे बुधवार की दोपहर घर के भीतर खड़ी कार में रखे करीब 9.20 लाख रुपए की उठाईगिरी हो गई. घटना की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार ग्राम कौड़िया के समीप स्थित राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी ने धान का भुगतान करने बैंक से करीब 9 लाख 20 हजार रुपए निकालकर कर्मचारी कॉलोनी लहरौद स्थित अपने घर चले गए थे. घर जाने के बाद उन्होंने कार अपनी घर के अंदर ही खड़ी की थी और अंदर अपने कमरे में चले गए. इस दौरान अज्ञात उठाईगीर ने कार का शीशा तोड़कर पूरे रुपए निकालकर भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही चितरंजन ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है. इधर, एसपी विवेक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे.
https://खेत में मिला युवक का शव, आपसी विवाद में हत्या की आशंका
14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत
महासमुंद. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा. किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है. नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खंडपीठ का गठन किया गया है. अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है.
https://‘अवतार 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, परिवार बचाने की जद्दोजहद







