महासमुंद. महासमुंद जिले में बुधवार रात 8 बजे तक 89 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 50 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1668 हो गई है. जिनमें से 806 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 839 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 33, पिथौरा से 16, बसना से 22, बागबाहरा से 3, सरायपाली से 15 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में 126 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है. इसे मिलाकर कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या जिले में 2077 तक पहुंच गई है.
http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर
कोरोना से 2 मरीज़ों की मौत भी दर्ज हुई है. मौत की संख्या जिले में अब 24 हो गई है. जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1078 है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में चल रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज दर्ज 126 में से सबसे ज्यादा 49 मरीज़ अकेले पलारी विकासखण्ड से हैं. बलौदाबाजार विकासखण्ड से 30 मरीज़, कसडोल विकासखण्ड से 18 मरीज़, भाटापारा से 16, सिमगा से 7 और बिलाईगढ़ से 6 मरीज़ शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 935 मरीज़ रोगमुक्त होकर अपने घर में स्वस्थ जीवन बीता रहे हैं. अब तक 28 हज़ार 113 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. आज संक्रमित पाए गए लोगों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
http://निसान की इस कार पर मिल रहा है 75 हजार रुपए तक का डिस्काउंट







