আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

82 नए कोरोना मरीज मिले, 46 डिस्चार्ज, अब 735 एक्टिव केस

Published on: June 18, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में गुरुवार को 82 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला बलरामपुर से 22, बलौदाबाजार से 12, जांजगीर-चांपा व रायपुर से 11-11, दुर्ग से 9, राजनांदगांव से 8, बिलासपुर से 4, कोरिया से 3, कोरबा से 2 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 46 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1946 हो गई है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 735 हो गई है. वहीं 1202 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://हाथियों से अलर्ट का महासमुंद मॉडल दूसरे जिलों में भी होगा लागू

मूलभूत एवं 14वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार, पंचायत सचिव निलंबित

कांकेर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुरना के सचिव कन्हैया लाल साहू को मूलभूत योजना एवं 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 2014-15 से लेकर अप्रैल 2019 तक प्राप्त राशि में भ्रष्टाचार की शिकायत में जांच अधिकारी उप संचालक पंचायत लारेन्स कुमार के समक्ष उपस्थित नहीं होने तथा निरन्तर पत्र व्यवहार किए जाने के बाद भी अनुपस्थित पाया गया. ग्राम पंचायत सचिव कन्हैयालाल साहू द्वारा शासन के आदेश एवं निर्देशों का अवहेलना किया जाना तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना पाए जाने के कारण जिला पंचायत के सीईओ डॉ. कन्नौजे द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय नरहरपुर नियत किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

http://शुक्रवार से तीन दिनों तक श्रेया अग्रवाल द्वारा दिया जाएगा ऑनलाइन योग प्रशिक्षण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now