रायपुर. प्रदेश में रविवार को 76 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें रायपुर से 35, दुर्ग से 13, कोरबा से 9, बलरामपुर से 5, कवर्धा व महासमुंद से 4-4, बलौदाबाजार से 3, जांजगीर से 2, राजनांदगांव से 1 है. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 7 मरीजों का स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इनमें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जशपुर के 5 और रायगढ़ के 2 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 803 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1073 हो गया है. इनमें 266 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 4 की मौत हुई है.
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, कल से खुलेगी मोदी सरकार की ये स्कीम
धान के बदले अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने राज्य में 6372 ग्राम चयनित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप राज्य में कृषि विभाग द्वारा दलहन-तिलहन, मक्का एवं गन्ना आदि की फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है. विभाग द्वारा इसके लिए राज्य में 6372 ग्राम विशेष रूप से चयनित किए गए हैं. इन गांव में किसानों को दलहन-तिलहन, मक्का एवं गन्ना आदि की फसलों की खेती के लिए विभाग द्वारा विशेष रूप से मार्गदर्शन दिए जाने के साथ ही कृषक गोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है. धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए 4 लाख 76 क्विंटल बीज की आवश्यकता को देखते हुए विभाग द्वारा इसका भी इंतजाम किया जा रहा है.
कृषि विभाग के अनुसार धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने हेतु रायपुर जिले में 210, बलौदाबाजार में 156, गरियाबंद में 298, महासमुंद जिले में 112 तथा धमतरी जिले में 86 गांव चयनित किए गए हैं. इसी तरह दुर्ग जिले में 134, बालोद में 75, बेमेतरा में 193, राजनांदगांव में 1687 तथा कबीरधाम में 260 गांव में धान के बदले अन्य फसलों की खेतों को बढ़ावा दिए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है. बिलासपुर जिले में 283, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 84, मुंगेली में 400, जांजगीर में 195, कोरबा में 150, रायगढ़ में 302, सरगुजा में 106, सूरजपुर में 277, बलरामपुर में 214, जशपुर में 292, कोरिया में 120, जगदलपुर में 168, कोण्डागांव में 40, नारायणपुर में 18, दंतेवाड़ा में 22, सुकमा में 240, बीजापुर में 27 तथा कांकेर में 223 गांव चयनित किए गए हैं.
http://एचआरडी मंत्री का ऐलान- 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज







