रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 752 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 320, दुर्ग से 78, रायगढ़ से 66, बिलासपुर से 49, राजनांदगांव से 44, सुकमा से 27, बलौदाबाजार से 26, कोरिया से 25, गरियाबंद से 19, नारायणपुर से 12, बालोद से 10, कोण्डागांव व बीजापुर से 9-9, बस्तर व दंतेवाड़ा से 7-7, कांकेर से 8, कबीरधाम, सूरजपुर व जशपुर से 5-5, महासमुंद, धमतरी, जांजगीर-चांपा व मुंगेली से 4-4, सरगुजा व बलरामपुर से 2-2, कोरबा से 1 हैं. वहीं 338 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 6 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17585 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6236 है. वहीं अब तक 11185 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 164 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://युवाओं को अब देनी होगी केवल एक परीक्षा, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी को मंजूरी
उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौधोगिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र मर्रा (पाटन) जिला दुर्ग के डॉ. अजय कुमार वर्मा को अपने वर्तमान कर्तव्य एवं दायित्वों के साथ-साथ महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु विशेष कर्तव्य अधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रदेश के कृषि विकास और किसान कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति की नियुक्ति पर्यन्त तक डॉ. अजय कुमार वर्मा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर कार्य करते रहेंगे.
http://6000mAh बैटरी के साथ Realme C12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
Today 100 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 752.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/dCPU8SLe3J
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 19, 2020
आज कुल 652 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 338 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Fzlu6Ykgob
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 19, 2020







