महासमुंद. जिले में संदिग्ध मरीज़ों की कोविड-19 की जांच निरंतर की जा रही है. कोविड-19 की RTPCR और एंटीजन से की गई जाँच रिपोर्ट में जिले से गुरूवार को अभी तक 74 कोविड-19 पॉज़ीटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है. जाँच रिपोर्ट में महासमुंद ब्लॉक से सबसे अधिक 33, पिथौरा और सरायपाली ब्लॉक से 14-14, बागबाहरा ब्लॉक से 11, बसना नगर पंचायत से 2 पॉज़िटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल के डिस्ट्रिक्टि सर्विलिन्स अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने बताया कि RTPCR की जाँच में 53 और एंटीजन से की गई जाँच में 21 इस प्रकार अब तक कुल 74 की रिपोर्ट पॉज़ीटिव आई है.
http://गिरदावरी में लापरवाही पर दो कृषि अधिकारियों को नोटिस
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिले में बड़ी संख्या में कोविड -19 के संदिग्ध की जाँच की जा रही है. फीवर क्लीनिक में बड़ी संख्या में लोग सर्दी-खांसी और बुखार के टेस्ट करवाने आ रहे हैं. पॉज़ीटिव मरीज़ों का बेहतर उपचार की प्रक्रिया जारी है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले की जनता से फिर आग्रह किया कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेन्सिग का पालन अनिवार्य रूप से करें. उन्होंने कहा कि इस महामारी का अभी सिर्फ़ सावधानी ही बचाव का एकमात्र उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें.
http://सोनू सूद से शख्स ने मांगा iPhone, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब







