रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 72 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 17 बेमेतरा से 12, जगदलपुर से 10, बिलासपुर से 9, बलरामपुर से 7, जांजगीर-चांपा से 5, दंतेवाड़ा से 4, सरगुजा से 3, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कांकेर व बालोद से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 59 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3013 हो गई है. एक्टिव केस 637 हैं. अब तक कुल 2362 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.
प्रधानमंत्री आवास संबंधी राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर. मुख्य सचिव आरपी मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में नगरीय क्षेत्रों के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवासों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन भी शामिल हुए. मुख्य सचिव ने नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासकीय भूमि पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई. बैठक में नगरीय विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी. ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग तीन लाख मकान बनाए जाना है. इसके तहत प्रत्येक आवास पर 4.50 लाख रुपए व्यय किए जाते है.
http://भूपेश सरकार की कर्जमाफी के आदेश को मानने बैंक अफसर तैयार नहीं!







