रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 71 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 25, जांजगीर –चांपा से 10, बलौदाबाजार से 8, रायगढ़ से 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद व महासमुंद से 4-4, जशपुर से 3, दुर्ग से 2, राजनांदगांव व मुंगेली से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 148 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1864 हो गई है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 756 हो गई है. वहीं 1099 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर निजी स्कूल संचालक नहीं कर सकेंगे फीस वसूली
महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिमगांव (ग्राम पंचायत दरगांव) से 1, पिथौरा विकासखंड के ग्राम जबलपुर से 1, महासमुंद विकासखंड के ग्राम मचेवा से 1, सरायपाली विकासखंड के ग्राम मल्दामाल से 1 हैं. जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि मंगलवार देर रात जिला जशपुर से 5, सूरजपुर से 2, बिलासपुर व जांजगीर-चांपा से 1-1 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी. वहीं जिला जशपुर से 10, कवर्धा से 6, कोरबा से 2 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए थे.
http://कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने बताया- एक साल पहले बेचा था धान, अब तक नहीं हुआ भुगतान







