रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 70 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला जांजगीर-चांपा से 18, सरगुजा से 17, रायपुर से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली से 4, राजनांदगांव से 3, बिलासपुर से 2, दुर्ग, कोरिया व बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 103 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. वहीं पूर्व में राजनांदगांव जिले में SARI से पीड़ित एवं अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मृत्यु उपरांत कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.
बता दें कि गुरूवार देर रात जिला बालोद से 2 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2018 हो गई है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 703 हो गई है. वहीं 1305 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले मिले संक्रमितों में 3 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं. ये सभी मरीज़ लवन से हैं. लवन कॉलेज में ये क्वारंटाइन में थे.
http://भारतीय वन सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण, आदेश जारी
पद्म पुरस्कारों हेतु प्रस्ताव 15 सितंबर तक आमंत्रित
जांजगीर-चांपा. भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण तथा पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2020-21 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2020 तक www.padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं. पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित जिले के योग्य/पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा पत्र में दिए गए निर्देशानुसार 16 अगस्त 2020 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर कार्यालय को अनिवार्यताः भिजवाने कहा गया है. उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा. इस संबंध में और जानकारी के लिए कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है.
http://दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की हालत बिगड़ी, अब दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी







