पिथौरा. प्रदेश के प्रसिद्ध बार नयापारा अभ्यारण्य मुख्यालय के समीप रखे गए काले हिरण अब जंगल में छोड़े जा रहे हैं. अब तक 11 हिरण छोड़े जा चुके हैं. वन अधिकारियों के अनुसार काले हिरणों की जंगल में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पर्यटकों द्वारा भी अब जंगल मे इन्हें देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार विगत पांच वर्ष पूर्व राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से करीब 70 काले हिरण बार नयापारा लाकर एक बाड़े में रखकर उन्हें मौसम के अनुकूल ढाला जा रहा था. अब धीरे-धीरे इन हिरणों की संख्या बढ़ रही थी. जिससे अब विभाग द्वारा किस्तों में काले हिरणों को जंगल मे छोड़ा जा रहा है.
https://रूसी वॉरशिप के सामने डटे 13 यूक्रेनी सैनिक, जान गंवाई पर नहीं किया सरेंडर
रेंजर बार द्वारा इस संबंध में बताया गया कि काले हिरणों की बाड़े में लगातार बढ़ती संख्या के कारण उन्हें जंगल में छोड़ने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया था. समिति की रिपोर्ट के बाद विगत 20 फरवरी को कुल 11 काले हिरण बाड़े से जंगल में छोड़ दिए गए. अब ये हिरण यहां के वातावरण में ढल चुके हैं. अब ये लगातार संख्या बढ़ाने में भी सक्षम हैं. लिहाजा कमेटी की रिपोर्ट के बाद हिरणों को छोड़ने का निर्णय लिया गया. काले हिरणों की सुरक्षा के प्रति वन विभाग सतर्क है. लगातार जंगल में विचरण करते हिरण अन्य परिक्षेत्र में चले गए हैं जिससे बार का वन अमला काले हिरणों से दूर होता जा रहा है.
https://‘श्रीवल्ली’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, वीडियो देखा क्या आपने
देवपुर क्षेत्र में शिकार का खतरा
काले हिरणों के देवपुर वन परिक्षेत्र पहुंचने से उनके शिकार की संभावना भी बढ़ गई है. ज्ञात हो कि देवपुर वन परिक्षेत्र में विगत दो वर्षों से एक डिप्टी रेंजर को रेंजर के प्रभार में रखने से शिकार की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है वहीं शिकारियों के लिए शिकार करने का खुला क्षेत्र बन गया है. ज्ञात हो कि देवपुर वन क्षेत्र में ही विगत दिनों विद्युत करंट से शिकार की घटना को अंजाम देते एक युवक की मौत हो गई थी. जिस पर सांकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार भी किया था.
https://बिटकॉइन वैध है या नहीं, SC ने केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने कहा







