धमतरी. ट्रक की टक्कर से 7 साल की एक छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बिरेझर निवासी नित्या साहू (7) पुत्री मुरली साहू दरभा के गैलेक्सी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती थी. वह रोज की तरह सोमवार सुबह भी घर से स्कूल जाने के लिए निकली. बताया जा रहा है कि स्कूल के पास ही सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. बच्ची सड़क किनारे गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान आसपास के लोगों ने ट्रक रुकवा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया. वहीं ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
https://छत्तीसगढ़िया और ज्यादा पी रहे, पैसा कमा रहे बाहरी : अग्नि
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 को
जगदलपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 20 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सध्या 4 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड हेतु सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी. सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्त्तीर्ण के साथ ही एनसीसी सी सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी. प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक को शैक्षणिक दस्तावेज तथा पहचान पत्र लाना अनिवार्य है.
https://सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो का सफल परीक्षण







