আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7 नए मामले, अब 9 एक्टिव केस

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव के 7 नए केस सामने आए हैं. इनमें 5 पुरूष और 2 महिलाएं शामिल हैं. सभी कटघोरा के रहवासी हैं. उच्चाधिकारियों ने नए मामलों की पुष्टि की है. इस तरह प्रदेश में कोराना संक्रमित एक्टिव केस अब 9 हो गए हैं. दरअसल, रविवार को कटघोरा मस्जिद में 16 वर्षीय युवक तब्लीगी जमाती में कोरोना की पुष्टि हुई थी. बाद उसके संपर्क में आए लोगों को होम क्वॉरंटाइन किया गया. दो दिन पहले सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 549 नए केस, 17 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

बुधवार रात एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया. बाद जिला प्रशासन ने कटघोरा इलाके को सील कर दिया. गुरुवार को 7 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी को कोरबा से एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है. कलेक्टर ने बताया कि बाकी बचे लोगों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे. बता दें कि प्रदेश में अब तक 18 मामले सामने आ गए हैं. हालांकि, इस दौरान ठीक होकर 9 घर जा चुके हैं.

http://रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन, ‘राम-लक्ष्मण’ ने जताया शोक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now