আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7 और नए मामले, अब 15 एक्टिव केस

Published on: April 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कोरबा के कटघोरा कस्बे में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. कटघोरा में 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें 5 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं. यह सभी लोग तब्लीगी जमाती 16 वर्षीय किशोर के संपर्क में आए थे. शनिवार देर रात 12.30 बजे एम्स प्रबंधन ने नए केस मिलने की पुष्टि की है. प्रदेश में अब तक 25 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इलाज के बाद 10 स्वस्थ हुए हैं. अस्पताल में फिलहाल 15 मरीजों का इलाज चल रहा है.

http://गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी सेवा में ज्यादा कीमत वसूलने पर एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई

48 छात्रावास/आश्रमों में प्रदाय किया गया 40 दिन का सूखा खाद्यान्न

धमतरी. जिले में स्कूलों के अवकाश के दिनों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को 40 दिनों का सूखा खाद्यान्न की आपूर्ति के बाद अब जिले के तहत संचालित छात्रावास/ आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों एवं पालकों को खाद्यान्न वितरण किया गया है. सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 58 छात्रावास/आश्रम संचालित हैं, जिसमें 08 छात्रावास पोस्ट मैट्रिक हैं और 02 संस्थाओं में दर्ज संख्या निरंक है. इसके मद्देनजर शेष 48 छात्रावास/आश्रमों में मध्याह्न भोजना योजना के तहत 40 दिन का सूखा खाद्यान्न (चावल-दाल) का वितरण अधीक्षकों द्वारा की गई है.

http://सार्वजनिक जगहों में अब मास्क पहनना अनिवार्य, आदेश जारी

व्यापारी संघ ने दिया 59610 रु का आर्थिक सहयोग

बेमेतरा. व्यापारी  संघ नवागढ़ के व्यापारियों ने कोरोना महामारी से लड़ने के  लिए 59610 रुपए का आर्थिक सहयोग दान दिया. इस वक्त राज्य मे सम्पूर्ण लॉकडाउन के कारण जिले और जिले बाहर मे फशे लोग और मजदूरों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए कोविड-19 रिलीफ फण्ड बेमेतरा मे नागरिकों द्वारा सहायता राशि जमा की जा रही है ताकि इस संकट के समय कोरोना पीड़ित लोगो की आर्थिक जरूरत पूरा हों सके.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now