पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नगर के समीप परसापाली नाला के समीप जुआ खेलते सात आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा. कार्रवाई में थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार के साथ प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्वा सिंह भी शामिल थीं. एसडीओपी पिथौरा पुपलेश कुमार के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्वा सिंह छत्रिय एवं पुलिस बल के साथ मुख़बिर की सूचना मिलने पर समीप के परसापाली नाला के पास मुक्तिधाम के कुछ दूरी पर कुछ लोग भीड़ लगाकर बिना मास्क के 52 पत्ती ताश से हार जीत का दाव लगा जुआ खेल रहे थे. थाना प्रभारी स्वयं खेतो में जवान के साथ घुसकर घेराबंदी कर रंगे हाथ जुआरियों को पकड़कर कार्रवाई की.
http://छत्तीसगढ़ में मिले 360 नए कोरोना मरीज, 222 डिस्चार्ज, 5 की मौत
आरोपी देवी पिता रामकुमार अग्रवाल ग्राम लाखागढ़, ओमू वासुदेव पिता जुगरू ग्राम इन्द्रा कॉलोनी लाखागढ़, महेंद्र कुमार साहू पिता विष्णु साहू रावणभाठा, राजेन्द्र निर्मलकर पिता रघुलाल पुरानी बस्ती पिथौरा, फिरता पटेल पिता महेश पटेल रावणभाठा पिथौरा, तुषार अग्रवाल पिता नरेश अग्रवाल महलपारा पिथौरा, परमानंद कवर पिता स्वर्गीय कुंजराम कंवर गोपालपुर से 52 पत्ती ताश एवं रकम 16,070 रुपए जब्त किया गया एवं 4 नग मोबाइल कीमती 24,000 रुपए एवं मोटर साइकिल 5 नग कीमती 80,000 रुपए सभी मिलाकर कुल जुमला 1,20,070 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट सहित धारा 188, 269, 270 महामारी 3 एवं जुआ एक्ट 13 की कार्रवाई की गई बाद आज न्यायालय में पेश किया गया. कार्रवाई में उनि प्रकाश, प्रआ कुबेर जायसवाल, चंचल बांसवार, आरक्षक जुनैद खान, नीलम मिश्रा एवं नरेश जोशी सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल थे.
http://सुशांत को नहीं दी गई थी कोई जहरीली चीज, फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आई और भी कई बातें







