रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 68 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 27, बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर-चांपा से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ व दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा, कोरिया व जगदलपुर से 2-2 मरीज शामिल हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 112 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3133 पहुंच गई है. एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 593 हो गई है. वहीं 2526 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://2 साल से फरार अनाचार के तीन और आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने की कोरोना लैब की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने की समीक्षा
रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज निवास कार्यालय में प्रदेश में कोविड-19 की जांच और इलाज की समीक्षा की. कोरोना वायरस के अधिक से अधिक संदिग्ध और संक्रमितों की जांच के लिए राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर में नया आर्टिफिशियल लैब में मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए. अभी रायपुर के एम्स और भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय, जगदलपुर, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की आरटीसीपीआर जांच हो रही है. इसके साथ ही रायपुर के लालपुर स्थित लैब में ट्रू-नाट से सैंपल जांच की जा रही है. प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की आर्टिफिशियल लैब से टेस्टिंग क्षमता अभी 3 हजार 500 है. उसे बढ़ाकर 10 हजार करने की व्यवस्था की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के तीनों मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफेशियल लैब को शीघ्र शुरू कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं.
http://उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में लापरवाही, उप पंजीयक को नोटिस
#COVID19 UPDATE
आज राज्य में 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 112 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3133 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 593 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ZaA75srSEc— Health Department CG (@HealthCgGov) July 4, 2020







