रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 67 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला जशपुर से 25, दुर्ग से 9, गरियाबंद से 6, रायपुर व राजनांदगांव से 5-5, महासमुंद व रायगढ़ से 3-3, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व सुकमा से 2-2, कबीरधाम, कोरबा, नारायणपुर, जांजगीर व बालोद से 1-1 है. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 82 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. रविवार रात कबीरधाम जिले के 6 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया.
प्रदेश में अब तक 2761 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. इनमें 2150 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं वहीं 598 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में 2 पुरूष व 1 महिला शामिल हैं. ये तीनों बसना विकासखंड के अखराभाठा टुकड़ा के हैं. ये उत्तर प्रदेश से आए हैं. तीनों की उम्र 21 वर्ष है. जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई अधिसूचना जारी
मुख्यमंत्री को ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 25 लाख रुपए का चेक सौंपा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष अनिल पी.सी. ने सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री श्री बघेल को अध्यक्ष श्री पी.सी. ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 25 लाख रुपए की राशि का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट से राहत पहुंचाने के लिए ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा सहयोग प्रदान करने पर उनका आभार जताया. इस अवसर पर बैंक के प्रतिनिधि सत्यजीत दास, विद्याभूषण, ईश्वर राव तथा योगिता दुबे उपस्थित थीं.
http://6 स्थानों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों से सामान बरामद
#COVID19 UPDATE#Chhattisgarh reports today 67 new #COVID19 positive cases and 82 discharge. Total number of cases stands at 2761 including 598 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/RHJEj8frHJ
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 29, 2020
http://मुख्यमंत्री आवास के सामने युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती







