আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

67 नए कोरोना मरीज मिले, 81 डिस्चार्ज, अब 875 एक्टिव केस

Published on: June 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 67 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला कोरबा से 13, बेमेतरा से 10, बलौदाबाजार व राजनांदगांव से 9-9, बिलासपुर से 8, कवर्धा से 5, रायपुर से 4, दुर्ग व बलरामपुर से 3-3, दंतेवाड़ा से 2, कोरिया से 1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 81 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. इनमें जिला कवर्धा से 17, बालोद से 11, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव व रायपुर से 9-9, कोरबा व जशपुर से 5-5, गरियाबंद से 4, जांजगीर से 2, बलौदाबाजार से 1 शामिल हैं.

एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 875 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1512 हो गया है. इनमें 631 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 6 की मौत हुई है. बता दें कि शुक्रवार देर रात 16 नए मरीजों की पुष्टि की गई थी. इनमें जिला जांजगीर से 13, बलरामपुर से 2, जशपुर से 1 हैं.

http://आचार्य बालकृष्ण का दावा, पतंजलि ने बना ली है कोरोना की दवा

188 व्यक्तियों पर लगाया गया 15 हज़ार रुपए से अधिक का जुर्माना

बलौदाबाजार. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं. शासन द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों पर 100 रुपए जुर्माना करने के आदेश दिए गए हैं. जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग पालन करना बहुत जरूरी है. जिले में जिला प्रशासन द्वारा लोगों से मास्क लगाने की अपील की जाती रही है. मास्क नहीं लगाकर शासन के आदेश की अवहेलना करने वाले 188 व्यक्तियों से 15 हजार रुपए जुर्माना वसूल की गई है.

http://क्वारंटाइन सेंटर से दम्पति गायब, 5 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now