रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 65 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 36, बस्तर से 9, बिलासपुर से 6, कोरिया से 4, सरगुजा से 3, कोरबा व नारायणपुर से 2-2, कांकेर, धमतरी, दुर्ग से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 42 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3897 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 810 है. वहीं 3070 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 17 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, राशन कार्ड से नहीं कटेगा किसी का नाम
उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा पदों पर भर्ती हेतु 21 तक आवेदन
नारायणपुर. नारायणपुर जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय सिंगोड़ीतराई में व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक/प्राथमिक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोग शाला सहायक, सहायक ग्रेड-02 ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के संविदा पदों हेतु 21 जुलाई 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों एवं आर्हता के साथ निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला नारायणपुर के पते पर पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं. आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर एवं जिलें की वेबसाइट www.narayanpur.gov.in और www.zpnarayanpur.gov.in पर देखी जा सकती है.
http://घर से 20 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
#COVID19UPDATE
अब तक कुल 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3897 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 810 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/SdZqnbMdgE— Health Department CG (@HealthCgGov) July 11, 2020







