আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 63 नए मरीज मिले, अब 628 एक्टिव केस

Published on: June 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार दोपहर कोरोना के 63 नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला कोरबा से 40, रायगढ़ से 13, रायपुर-बलौदाबाजार से 3-3, राजनांदगांव से 2, बलरामपुर-कोरिया से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 628 हो गई है. प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 836 हो गई है. इनमें 206 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं 2 की मौत हुई है.

http://बाइक को बचाने के प्रयास में पुल से गिरी कार, 2 की मौत

प्रभारी मंत्री से भेंटकर अंकित ने बताई किसानों की समस्या

खल्लारी. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में उन्होने किसानों से प्राप्त स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पाने की वास्तविकता जानने बागबाहरा उपयंत्री कार्यालय से लंबित स्थायी कनेक्शन की जानकारी मांगी थी, जिस पर उपयंत्री कार्यालय द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 को मिलाकर आज तक कुल 1420 स्थायी विद्युत कनेक्शन का मामला लंबित है. अंकित ने प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधीश के नाम पत्र लिख किसानों की समस्याओं का तत्काल निदान हेतु आदेशित किया.

http://मोदी सरकार ने मार्च 2021 तक सभी नई योजनाओं पर लगाई रोक

शराब ले जाते दो पकड़ाए

महासमुंद. पुलिस द्वारा जुआ, अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सरायपाली निवासी मुरलीधर निषाद पिता जलसाय निषाद एवं दीजिया निषाद पति मुरलीधर निषाद को स्कूटी सीजी 06 जीआर 7919 में 11 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा. जब्त शराब की कीमत 1100 रुपए बताई गई है. शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now