महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में शुक्रवार को 62 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 27 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2794 हो गई है. जिनमें से 789 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1968 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 13, पिथौरा से 7, बसना से 8, बागबाहरा से 10, सरायपाली से 24 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 111 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. इसमें कसडोल विकासखण्ड से अकेले 70 मरीज़ शामिल हैं. बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 19, बिलाईगढ़ से 4, पलारी से 1 और सिमगा से 4 मरीज़ शामिल हैं.
http://हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बढ़कर अब तक 3507 तक पहुंच गई है. वहीं 142 मरीज़ों को रोगमुक्त घोषित कर छुट्टी भी दे दी गई. कोरोना से बलौदाबाजार निवासी 80 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत भी रिकार्ड की गई. मेकाहारा रायपुर के आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ा. सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए आज जिले में 749 सैंपल लिए गए. जिसमें से 111 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. अब तक 1821 मरीज़ ठीक होकर अपने घर चले गए हैं. फिलहाल 1643 मरीज़ों का इलाज़ जिला कोविड अस्पताल, केयर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में चल रहा है. आज की एक मौत को मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 43 पहुंच गई है. ज्यादातर मौत कोरोना के साथ अन्य जटिल बीमारियों के जुड़े होने के कारण हुई हैं.
http://हाथरस केस : सीएम योगी बोले- ऐसा दंड मिलेगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा







