महासमुंद. गुरुवार सुबह इमलीभाठा नहर पुलिया के पास एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत एक महिला की लाश रेलपांत पर कटी पाई गई. पुलिस के मुताबिक घटना देर रात में घटी होगी. पारिवारिक विवाद इस सामूहिक खुदकुशी का कारण हो सकता है. हादसा किस ट्रेन से हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस ने पंचनामा कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिर धड़ से अलग तितर-बितर पड़ी थी. पुलिस ने बताया है कि मृतक समीपस्थ ग्राम बेमचा के निवासी हैं. केजउराम साहू के परिवार से होने की जानकारी मिली है. मृतक महिला की उम्र लगभग 50-55 साल है और बाकी पांच लड़कियां हैं. जिनकी उम्र दस से 18 साल के बीच की होगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
http://प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना : सीएम भूपेश
छत्तीसगढ़ के 90 भूतपूर्व सैनिकों का बैंक गार्ड के पद पर चयन
रायपुर. छत्तीसगढ़ के 90 भूतपूर्व सैनिकों का भारतीय स्टेट बैंक में स्थाई बैंक गार्ड के पद पर चयन हुआ है. यह चयन संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ की सक्रिय पहल पर सहायक महा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भोपाल के सहयोग से हुआ है. इसमें चयन के लिए भूतपूर्व सैनिकों द्वारा कड़ी मेहनत कर बैंक की शारीरिक कौशल परीक्षा के लिए निर्धारित शर्तों में सफलता हासिल की गई है. बैंक गार्ड के लिए चयनित सभी भूतपूर्व सैनिकों को संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ और समस्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई है.
http://किसानों को तोहफा : खरीफ फसलों के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई MSP







