रायपुर. राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 और भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. इस आशय का आदेश बुधवार को जारी किया गया है. देखिए सूची-



http://हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित
एकीकृत वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी
मुंगेलीश्रम पदाधिकारी ने आज यहां बताया कि श्रमायुक्त श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कारखाना और स्थापनाओं को एकीकृत वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है. श्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्थापना, कारखाना के संचालक cglabour.nic.in में जाकर श्रमायुक्त सेवाएं के अंतर्गत ऑनलाइन एकीकृत वार्षिक विवरणी भरकर अपलोड कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद एकीकृत वार्षिक विवरणी प्रस्तुत नहीं करने पर कारखाना और स्थापना का अनुज्ञप्ति पंजीयन निरस्त की जाएगी.
http://जनपद सीईओ, सब इंजीनियर और दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्षिक भू-भाटक जमा करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी
नारायणपुर. नगर पालिका क्षेत्रांन्तर्गत साढ़े सात हजार वर्गफीट तक की सरकारी भूमि के अतिक्रमित भूमि को भूमि स्वामी हक में व्यवस्थापन तथा नजूल पट्टों को फ्री-होल्ड (भूमि स्वामी हक) प्रदाय करने के लिए नगर के बखरूपारा वार्ड क्रमांक 07, महावीरमंदिर वार्ड क्रमांक 08 तथा मुरियापरा वार्ड क्रमांक 10 में अतिक्रमित शासकीय भूमि के अतिक्रामकों के कब्जा अनुसार सरकारी भूमि को भूमि स्वामित्व हक में आबंटित करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित प्रब्याजि भू-भाटक एवं अन्य शासकीय देयक राशि का भुगतान कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर में 6 जनवरी 2021 तक उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है.







