बस्तर. ग्राम मालगांव में शुक्रवार दोपहर अपने घरेलू उपयोग के लिए छुई निकाल रहे दस ग्रामीण खदान धसकने के कारण दब गए. इसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा दबे हुए ग्रामीणों को निकालने की कार्यवाही की गई. इस घटना में पांच महिला सहित 6 ग्रामीणों की मौत हो गई. वहीं तीन घायल ग्रामीणों को उचित उपचार के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मृतकों में कमली, समली, रामेश्वर, शांति, कुमारी, शैतो शामिल हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छुई खदान के धसकने से 6 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है.
https://ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, चार दिन की मिली रिमांड
उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने मृतकों के परिजनों और घायलों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया.कमिश्नर ने इस घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु आश्वस्त किया. कमिश्नर धावड़े के साथ पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज सहित जिला प्रशासन और बचाव दल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
https://बाइक की डिक्की और दुकान से नशीली दवाएं जब्त, मेडिकल संचालक गिरफ्तार







