बेमेतरा. कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम रनाबोड़ स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक नरेन्द्र कुमार वैष्णव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. खण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ एवं सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) नवागढ़ को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. कलेक्टर द्वारा इस घटना की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि बुधवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम रनबोड़ स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से 06 छात्राओं को मामूली चोट लगी थी.
https://शहर कांग्रेस द्वारा विधायक शैलेष पांडेय को 6 साल के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित
कलेक्टर ने बीती रात जिला अस्पताल पहुंचकर उपचाररत बच्चियों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है, उनका सामान्य उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ मे भर्ती कराया गया. जिसमें 04 बच्चियों का इलाज नवागढ़ मे और 02 बच्चियों का इलाज जिला चिकित्सालय मे कराया गया.24 घण्टे डॉक्टरों की निगरानी के पश्चात् उन्हे अस्पताल से छुट्टी दी गई, सभी छात्राएं पूर्ण रुप से स्वस्थ्य हैं. बीएमओ नवागढ़ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ मे भर्ती सभी 04 बच्चियों को उपचार के बाद गुरुवार को उनके गृह ग्राम पहुंचा दिया गया है. कलेक्टर ने इस घटना की रिपोर्ट राज्य शासन को भेज दी है.







