महासमुंद. तुमगांव में रविवार दोपहर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त 3 महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे तुमगांव स्थित ओव्हर ब्रिज के पास होटल में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद होटल में दबिश देकर तीन महिला और तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा. पकड़ी गई महिला में एक बिलासपुर और दो तुमगांव की रहने वाली है. जबकि पुरुषों में बसना निवासी कांति कुमार साव व राजेंद्र साव और रायपुर निवासी सुसैन सरकार शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की है.
http://हिना खान ने लंहगे के साथ लगाया चश्मा, देखिए तस्वीरें
चुगली की बात पर मारपीट
महासमुंद. चुगली करने की बात पर एक युवक द्वारा अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रेमलता दीवान पति घनश्याम दीवान (40) ने मोहित यादव पिता पुनित यादव पर आरोप लगाया कि उसने गुरूवार शाम 6 बजे चुगली करने की बात पर अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की और जान की धमकी भी दी. जिस पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
http://महाराष्ट्र में रात्रि कर्फ्यू या लॉकडाउन नहीं, अगले 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य : उद्धव







