আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 704 नए कोरोना मरीज मिले, 372 डिस्चार्ज, 10 की मौत

Published on: August 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 704 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 235, दुर्ग से 64, रायगढ़ से 59, बिलासपुर से 39, बीजापुर से 34, जांजगीर-चांपा से 32, राजनांदगांव से 33, सरगुजा से 31, गरियाबंद से 30, कोरबा से 23, कोरिया से 22, नारायणपुर से 13, कांकेर से 12, सुकमा से 11, बलौदाबाजार से 10, सूरजपुर व बालोद से 9-9, धमतरी, जशपुर व दंतेवाड़ा से 7-7, मुंगेली से 5, कबीरधाम से 4, महासमुंद से 3, बेमेतरा से 2, बस्तर, कोण्डागांव व अन्य राज्य से 1-1 हैं.

जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 372 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 10 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20212 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 7630 है. वहीं अब तक 12394 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई : मंत्री भगत

आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण कल

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव रेडियो पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की जानकारी देंगे. वे 23 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे. इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है. प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे. उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है.

http://Hero ने पेश किए HF Deluxe के 3 नए वेरिएंट, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now