আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 56 और बलौदाबाजार में मिले 86 नए कोरोना मरीज

Published on: October 3, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में शनिवार को 56 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें महासमुंद और बसना विकासखण्ड से 18-18, सरायपाली से 11, बागबाहरा से 4 और पिथौरा से 5 हैं. रोज़ की तरह आज भी कोविड अस्पताल और कोविड सेंटरो में पीड़ित मरीज़ों का उपचार सुचारु रूप से चल रहा है. इसी तरह बलौदाबाजारजिले में कोरोना के आज 86 नए मरीज सामने आए हैं. इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,593 पहुंच गई है. सीएमएचओ डॉ. सोनवानी ने बताया कि जिले में आज कोरोना के 871 सैम्पलों की जांच की गई.

http://तत्कालीन रेंजर ने करवाया है काम कह रेंजर ने रोका मजदूरों का भुगतान, आक्रोश



जिनमें 86 कोरोना पॉजीटिव प्रकरण पाए गए हैं. सबसे ज्यादा 46 प्रकरण अकेले कसडोल विकासखण्ड से सामने आए हैं. इसी प्रकार बलौदाबाजार से 4, भाटापारा से 8, बिलाईगढ़ से 6, पलारी से 10, सिमगा से 3 और जिला अस्पताल से 6 हैं. वहीं स्वस्थ होने पर आज 8 मरीजों कोअस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. डॉक्टर सोनवानी ने बताया कि जिले में अब तक 1,829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में अब 1721 रह गई है, जिनका जिला कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर और होम आईसोलेशन में इलाज किया जा रहा है.

http://चीतल शिकार के आरोप में 5 गिरफ्तार, कंकाल और तार जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now