रायपुर. प्रदेश में रविवार को 704 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 240, रायगढ़ से 75, बीजापुर से 50, जांजगीर-चांपा से 52, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 29, बलौदाबाजार व कोरबा से 26-26, बस्तर से 17, महासमुंद से 16, कांकेर, बालोद व कोरिया से 13-13, जशपुर से 10, बेमेतरा से 8, , कोण्डागांव से 7, सरगुजा व सूरजपुर से 6-6, गरियाबंद व नारायणपुर से 5-5, सुकमा से 4, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 2-2, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व अन्य राज्य से 1-1 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 537 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 7 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20918 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 7790 है. वहीं अब तक 12931 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://राज्य के अंदर एवं अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए अब ई-पास अनिवार्य नहीं
सीएम भूपेश ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया. उन्होने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा. रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है. यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है. यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है. एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है. आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं.
http://सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन 73 दिन में आने का दावा किया खारिज
147 new #COVID19 cases reported, total positive cases today is 704.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/uyoTxeJ9oI
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 23, 2020
कुल 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल
एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/OGobYtQ1xp— Health Department CG (@HealthCgGov) August 23, 2020







