আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 51 और बलौदाबाजार में मिले 75 नए कोरोना मरीज

Published on: September 30, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में बुधवार को 51 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 103 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि इलाज के दौरान एक की मौत  हो गई. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2650 हो गई है. जिनमें से 776 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1837 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 22, पिथौरा से 2, बसना से 12, बागबाहरा से 7, सरायपाली से 8 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 75 नए मरीजों की पहचान की गई है. इसे मिलाकर जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3339 तक पहुंच गई है.

http://अवैध रेत भण्डारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 1 जेसीबी सहित 40 वाहन जब्त



वहीं 76 मरीज़ों को ठीक होने के बाद आज छुट्टी दे दी गई. जिले में कोरोना से रोगमुक्त हो चुके मरीज़ों की संख्या अब 1624 हो गई है. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1674 रह गई है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है. अब तक 41 लोग की मौत कोरोना एवं जटिल बीमारियों से हुई है. सीएमएचओ ने बताया कि 558 लोग की आज कोरोना जांच की गई. इसमें 520 एंटीजन, 32 आरटीपीसीआर और 6 ट्रूनॉट के सैंपल सैंपल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से 75 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा 33 मामले कसडोल विकासखण्ड से हैं. बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 5, बिलाईगढ़ से 12, पलारी से 13, सिमगा से 2 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 3 हैं.

http://बंधक श्रमिक पुनर्वास कोष के लिए राशि आहरित नहीं, 5 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now