महासमुंद/पिथौरा. सांकरा पुलिस ने शनिवार को ओडिशा से गांजा तस्करी करते सांकरा की ओर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 50 किलो गांजा जब्त किया है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद अलर्ट हुई सांकरा पुलिस ने NH-53 नारायणपुर के पास थाना के पास कार CG-10-AA-9955 को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागते देखा. कार की रफ्तार देख पुलिस ने कार को रोका. वाहन कौशल साहू (33) निवासी लेरगा थाना झारबंद जिला बरगढ़ चला रहा था. पुलिस को पूछताछ और कार की तलाशी में डिक्की में रखे 2 प्लास्टिक बोरी के अंदर 50 पैकेट प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ कुल 50 किलो गांजा मिला.
https://स्पोर्ट्स बाइक BMW G 310 R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
पुलिस ने कौशल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलो कीमती करीब 10 लाख रुपए गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 3 लाख रुपए, दो मोबाइल कीमती 1000 कुल जुमला 13 लाख एक हजार रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट और 279 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई. यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर, अनुविभीय अधिकारी (पु) विनोद मिंज के निर्देशन में थाना प्रभारी सांकरा निरीक्षक इंद्रभूषण सिंह, सउनि रविन्द्र कुमार साहू, आरक्षक जितेंद्र बाघ, दिलीप पटेल, विजय विकाश दिव्य, अनिल खांडे, जितेश साहू, रमाकांत साहू ने की.
https://मंकीपॉक्स की भारत में एंट्री, केरल भेजी गई उच्चस्तरीय टीम







