আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5 विद्यार्थी मिले कोरोना पॉजिटिव, सप्ताहभर के लिए स्कूल बंद

Published on: September 21, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/बागबाहरा. बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बकमा स्थित हाईस्कूल में मंगलवार को हुए कोविड टेस्ट के दौरान पांच विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है. खबर मिलने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है और संक्रमित बच्चों के संपर्क में आए विद्यार्थियों की टेस्टिंग किए जाने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल में कक्षा 9 से 12 वीं तक के करीब 65 बच्चों का कोविड टेस्ट किया गया. इस  दौरान पांच बच्चों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई जिसमें तीन बालिकाएं और दो बालक हैं. संक्रमित मिले बच्चों को दवाई देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है.

https://Yamaha Aerox 155 भारत में लॉन्च, स्कूटर में ‘स्पोर्ट बाइक’ जैसा मज़ा

जांच में तीन और बच्चे हैं जिनके कोरोना संक्रमित होने का संदेह हालांकि इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व जिले के दो और स्कूलों में कोविड संक्रमित बच्चे मिल चुके हैं. शाला के प्राचार्य कुश साहू का कहना है कि संक्रमण के भय से स्कूल प्रबंधन ने आगामी एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है. उन्होने बताया कि इससे पूर्व 13 सितंबर को 60 बच्चों की टेस्टिंग की गई थी जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. स्टॉफ का भी कोविड टेस्ट कराया जा रहा है. सभी बच्चों को होम आइसोलेशन में रहने कहा गया है.

https://एक्ट्रेस का दावा- एसिड अटैक से बाल-बाल बची, रॉड से मारने की हुई कोशिश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now