महासमुंद. कोमाखान पुलिस ने शनिवार शाम एक महिला सहित 3 गांजा तस्करों को पकड़ा. तस्करों से करीब 5.20 क्विंटल गांजा बरामद कर सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है. शनिवार शाम मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि ओड़िशा से एक ट्रक से गांजा की बड़ी खेप महासमुंद की ओर ले जा रहा है. पुलिस ने फारेस्ट नाका टेमरी पर घेराबंदी कर खरियार रोड ओड़िशा से आ रहा आयचर ट्रक क्रमांक 3015 को रोककर जांच की. इस दौरान 12 बोरियों में पांच क्विंटल 20 किलो गांजा मिला. पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को मुंबई निवासी बताया.
http://अक्षरा सिंह का नया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ रिलीज, देखिए वीडियो
जिसमें वाहन चालक अब्दुल रसीद अली व बगल बैठा शोएब अहमद मलिक और सुलताना माजिद शेख बताया. आरोपियों ने विशाखापट्टनम से गांजा खरीदकर बेचने के लिए महाराष्ट्र ले जाना बताया. आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों से 26 लाख रुपए का गांजा, 8 लाख रुपए का ट्रक, दो नग मोबाइल 25 सौ रुपए और नकदी रकम 42 सौ रुपए बरामद किया. कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, निरीक्षक प्रदीप मिंज, सउनि सुशील शर्मा, आरक्षक गोविंद बेहरा, भुवनेश्वर बंजारे दासरथी सिदार एवं महिला आरक्षक नीरा यादव शामिल रहे.
http://दो कोरोना संक्रमित मिले, मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पूरी तरह सील







