रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं. इनमें 4 राजनांदगांव जिले और 1 कोरबा से हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि ये सभी मज़दूर हैं. सभी क्वॉरंटाइन थे, इनमें लक्षण दिखने के बाद सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था. जहां इनकी रिपोर्ट पॉज़ीटिव आई है. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पहुंच गई है. इनमें 59 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://देर शाम तक दुकानदारी करते मिला पोल्ट्री व्यवसायी, मामला दर्ज
राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी ‘न्याय’ योजना के द्वितीय चरण में किया जाएगा शामिल : भूपेश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘न्याय’ योजना के द्वितीय चरण में शामिल करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है, यह समिति दो माह में विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के सचिव तथा अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव इस समिति के सदस्य हैं.
http://विभिन्न कार्यों के लिए विधायक के प्रयास से पांच लाख 40 हजार की मिली स्वीकृति
शासकीय कार्यालयों का संचालन पचास फीसदी अधिकारियों-कर्मचारियों से
रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन अवधि में राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के अंतर्गत निगम, मंडल, आयोग एवं अन्य प्रशासकीय ईकाइयों तथा कार्यालय में 50 फीसदी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है. इसके पूर्व राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि में कार्यालय संचालन के लिए एक तिहाई अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर रोस्टर के माध्यम से ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए थे. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आज जारी पत्र में राज्य के सभी विभागों के भारसाधक सचिव, सभी संभागायुक्त, कलेक्टरों और सभी विभागाघ्यक्षों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है.
COVID-19 Update: Five New positive cases found in Rajnandgaon (04) and Korba (01).
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) May 19, 2020







