আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

Published on: October 14, 2022
---Advertisement---

रायपुर. राज्य सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है. मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने शुक्रवार को डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है. डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा. बढ़ी हुई महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नकद भुगतान किया जाएगा. डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा.

https://‘जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं, इसलिए हरामखोरी करते हैं अधिकारी’

राज्य शासन ने 6वें वेतनमान से वेतन पाने वालों की महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अब उन्हें 189 प्रतिशत महंगाई भत्ते की जगह 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. वित्त विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है. उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त-2022 से 28 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था. वहीं छटवें वेतनमान वालों को 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था.

https://राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने की चिंता : नामदेव

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now