আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनाचार के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में एक लड़की समेत 5 गिरफ्तार

Published on: March 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. अनाचार के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में पुलिस ने एक लड़की समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मुजगहन थाने में ललित यादव और संजय साहू के खिलाफ अनाचार का झूठा मामला दर्ज कराया था. इससे पहले केस न करने के एवज में 50 लाख रुपए की मांग की थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में पाया गया कि राजेश यादव के भाई ललित यादव ने ग्राम टेमरी स्थित पारिवारिक भूमि स्वामी हक की जमीन करीब 2 वर्ष पूर्व बेची थी.15 जनवरी को ललित के मोबाइल पर एक लड़की का कॉल आया और उसने ललित को मिलने कहा. अगले दिन दोपहर ललित अपने दोस्त संजय के साथ लड़की से मिलने गया. ग्राम टेमरी के एक फार्म हाऊस में तीनों पहुंचे. वहीं पीछे से चार लड़के आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

ललित से कहा गया कि लड़की को 50 लाख दे दो, नहीं तो अनाचार के झूठे केस में फंसा देंगे. जेब में पड़े 10-15 हजार रुपए भी ले लिए गए. पैसे नहीं देने पर मुजगहन थाने में झूठा मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि लड़की ने अपने दोस्तों से मिलकर झूठा मामला बनवाया है. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर झूठ का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने आरोपी उमेश रगड़े, अजय साहू, राजा तिवारी, मनोज रगड़े और लड़की को गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्जे से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें आरोपी अजय साहू से जानकारी मिली थी कि ललित यादव एवं उसके भाईयों को जमीन बिक्री की बड़ी रकम प्राप्त हुई है. योजना बनाकर रकम उगाही करने के लिए ललित और उसके साथी को अनाचार के झूठे मामले में फंसाया गया था. आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 365, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

http://113 किलो गांजे के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, लंबे समय से करते आ रहे थे तस्करी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now