पिथौरा. पड़ोसी जिले बलौदाबाजार अंतर्गत समीप के वन परिक्षेत्र देवपुर एवं बार नवापारा परिक्षेत्र के वन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शिकार के पांच आरोपियों सहित शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है. दो अरोपी फ़रार बताए जा रहे हैं. बार के रेंजर कृषानु चंद्राकर ने उक्त संबंध में बताया कि गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने क्षेत्र के चरौदा सहित आसपास के ग्रामों में लगातार छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई में चरौदा निवासी संजय ठाकुर, दिलीप एवं पुष्पराज ठाकुर के घरों से सांभर का 5 किलो से अधिक पका हुआ मांस बरामद की गई. आरोपियों से पूछताछ में इन्होंने चरौदा के ही अनूप दीवान एवं पकरीद के लोकनाथ, सोमनाथ एवं आलेख से मांस खरीदना बताया. बाद देवपुर परिक्षेत्र के अधिकारी को सूचना देकर पकरीद के उक्त आरोपियों के यहां दबिश दी गई.
पकरीद के आरोपियों के घर से भी पके सांभर मांस के साथ काफी मात्रा में कच्चा मांस भी जब्त किया गया. पर इस दौरान पकरीद का लोकनाथ दीवान ही वन अमले के हाथों पकड़ा गया. शेष दो अरोपी सोमनाथ दीवान एवं आलेख दीवान घर से भागने में सफल हो गए. फरार आरोपियों की तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है. इधर, देवपुर वन विभाग के अनुसार गुरुवार रात करीब 4 किलो सांभर के कच्चे एवं करीब सवा किलो पके मांस के साथ एक ग्रामीण को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपी के अनुसार सांभर का शिकार तीन लोगों ने मिलकर किया है. आरोपी के बयान के बाद वन अमला फ़रार आरोपियों की तलाश में जुट गया है. बहरहाल, सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
http://नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी जवान शहीद, 4-5 नक्सली मारे गए
ये गिरफ्तार किए गए
देवपुर एवं बार वन परिक्षेत्र की उक्त कार्रवाई में अब तक गिरफ्तार किए गए. आरोपियों में शिकार करने वाले तीन आरोपियों में से चरौदा निवासी मात्र अनूप दीवान ही पकड़ा जा सका है. जबकि इसके सहयोगी पकरीद निवासी अनूप के भाई आलेख दीवान एवं सोमनाथ दीवान अब भी फरार है. जबकि चरौदा निवासी दिलीप, संजय ठाकुर उर्फ श्रवण एवं पुष्पराज ठाकुर शिकारियों से मांस खरीद कर अपने घरों में पकाते हुए पकड़े गए.
जब्त की गई सामग्री
पूरी कार्रवाई में आरोपियों से कच्चा, पका सांभर का मांस, शिकार में प्रयुक्त दो बंडल लोहे की तार एवं तार लगाने हेतु लकड़ी की खुंटी एवं कांच की बोतले, दो नग मोबाइल एवं मांस काटने का चाकू जब्त किया गया.
http://ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिल
उदय सिंह ठाकुर को मिली जानकारी
सूत्रों के अनुसार कसडोल के वनएसडीओ उदय सिंह ठाकुर गुरुवार को देवपुर क्षेत्र के निरीक्षण में निकले थे. इस बीच एक मुखबिर ने उन्हें देवपुर क्षेत्र के पकरीद निवासी शिकारियों द्वारा बार क्षेत्र के कक्ष क्र 128 में शिकार की सूचना दी. बाद उन्होंने तत्काल देवपुर रेंजर पंचराम यादव, बार अधीक्षक आरएस मिश्रा एवं रेंजर कृशानु चंद्राकर को पूरी जानकारी देकर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश देकर चरौदा एवं पकरीद में एक साथ छापामार कार्रवाई की जिसमें पांच अरोपी पकड़े गए.
सभी अरोपी जेल भेजे गए
बार रेंजर कृशानु चंद्राकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कसडोल न्यायालय में पेश किया गया. जहाँ से न्यायिक रिमांड में उन्हें जेल भेज दिया गया. पूरी कार्रवाई में बार रेंजर के अलावा गीतेश बंजारे, सुरेध सिदार, विजय निषाद, एवं नेहरू निषाद के अलावा देवपुर के परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यादव, परिक्षेत्र सहायक बया भुनेश्वर वर्मा, परिक्षेत्र सहायक देवपुर बसंत खांडेकर, परिक्षेत्र सहायक चन्हट शिव सिंह मरकाम, वनरक्षक अजित ध्रुव सहित समस्त स्टाफ बार, परिक्षेत्र देवपुर एवं पुलिस चौकी बया का सहयोग रहा.
http://स्प्लेंडर प्लस का नया एडिशन लॉन्च, खुद की च्वाइस पर लगवा सकेंगे ग्राफिक्स
इंस्टाग्राम पर जैकलीन के हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस फोटो शेयर कर कहा- थैंक्यू https://t.co/h3CWBXPSdZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 24, 2020
माँ भख्खेश्वरी देवी करती हैं गांव की रक्षा, बहते-बहते आई थीं माँ की प्रतिमा https://t.co/7O3er8lfnh
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 24, 2020
‘एसपी साहब… मेरे भैय्या की हुई है हत्या, मामले की फिर से जांच कराएं’ https://t.co/ixsF0UzWKF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 23, 2020







