আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 46 नए कोरोना मरीज मिले, अब 615 एक्टिव केस

Published on: July 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 15, कोरबा से 11, कोरिया से 6, बिलासपुर से 5, सरगुजा से 4, जांजगीर-चांपा से 3, रायगढ़ से 2 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 52 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3207 पहुंच गई है. एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 615 हो गई है. वहीं 2578 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

http://माइकल हसी ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, धोनी को दी ये खास जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर स्थापित 16 परिवहन जांच चौकियों को पुनः प्रारंभ करने आदेश जारी

रायपुर. राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाओं पर स्थापित 16 परिवहन जांच चौकियों को पुनः प्रारंभ करने के आदेश जारी किए गए हैं. परिवहन विभाग द्वारा इस आशय के आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए हैं. उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा 10 अगस्त 2017 को जारी आदेश के तहत राज्य की सीमाओं पर स्थापित परिवहन जांच चौकियों को 4 जुलाई 2017 की मध्य रात्रि 12 बजे से पूर्णतः बंद कर दिया गया था. पुनः प्रारंभ किए गए परिवहन जांच चौकियों में पाटेकोहरा, छोटा मानपुर एवं मानपुर जिला राजनांदगांव, चिल्फी जिला कबीरधाम, खम्हारपाली एवं

बागबाहरा जिला महासमुन्द, केंवची जिला बिलासपुर, धनवार एवं राजानुजगंज जिला बलरामपुर, घुटरीटोला एवं चांटी जिला कोरिया, रेंगारपाली जिला रायगढ़, शंख एवं लावाकेरा जिला जशपुरनगर, कोन्टा जिला सुकमा और धनपूंजी जिला जगदलपुर शामिल है. आदेश में कहा गया है कि संबंधित क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी तत्काल परिवहन चेकपोस्ट को पुनः स्थापित करने की कार्रवाई करें. चेकपोस्टों पर पदस्थ करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना के संबंध में आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे. आदेश के साथ ही परिवहन उड़नदस्ता का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया है.

http://संरक्षित वन क्षेत्र से सागौन काटकर ले जा रहे 4 पकड़ाए

 

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now