महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में गुरूवार को 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 90 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2288 हो गई है. जिनमें से 1035 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1221 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 26, पिथौरा से 1, बसना से 5, बागबाहरा से 5, सरायपाली से 7 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं.
http://मनरेगा में ग्रामीण परिवारों को साल में मिले अधिकतम रोजगार : मुख्यमंत्री
कसडोल विकासखण्ड से 41, भटापारा विकासखण्ड से 30, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 हैं. इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2845 हो गई है. आज जिले में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 74 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई. इस प्रकार 1331 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1483 रह गई है, जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है. जिले में आज 671 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया.
http://योगी सरकार का फैसला, छेड़खानी करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर







