रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 44 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला कोरबा से 16, बिलासपुर व रायपुर 7-7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर, दुर्ग व कोंडागांव से 2-2, कोरिया से 1 व एसआर निजी लैब रायपुर 1 हैं. वहीं 116 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. एम्स रायपुर में भर्ती जिला धमतरी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हुई है. मरीज पूर्व से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित एवं डायलिसिस में था.
वहीं विगत देर रात 9 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. इनमें जिला राजनांदगांव से 6, मुंगेली से 2 व कोरबा से 1 हैं. रा बता दें कि अब तक कोरोना वायरस के कुल 107172 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक 1715 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई. इनमें 831 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 875 एक्टिव केस हैं. जबकि 9 की मौत चुकी है.
http://विष्णु पुराण सीरियल में भगवान सहस्त्रबाहु के ‘मनगढ़ंत’ चरित्र प्रसारण से बिफरा कलार समाज
उप पंजीयक कवर्धा को प्रबंध संचालक शक्कर कारखाना पण्डरिया का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर. राज्य शासन द्वारा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कवर्धा भूपेन्द्र ठाकुर को प्रबंध संचालक सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य शासन के सहकारिता विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश अनुसार दिलीप जायसवाल उप पंजीयक एवं प्रबंध संचालक सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए, कार्यालय पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है.
http://अंकित ने कहा- लॉकडाउन के दौरान गायब रहे भाजपायी आपके घर आएं तो, जरूर पूछें ये सवाल
#COVOD19 UPDATE
आज कुल 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। 116 कोरोना से पीड़ित मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/FIsgCNzGYx— Health Department CG (@HealthCgGov) June 15, 2020







