আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वनभूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 44 गिरफ्तार

Published on: June 12, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय वन अधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राम भजपुरी के 44 ग्रामीणों को वनभूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है. जंगल से छोटी झाड़ियां एवं बल्ली कटाई कर अतिक्रमण करने में प्रयुक्त 39 कुल्हाड़ी भी विभाग द्वारा जब्त की गई है. पूरी कार्रवाई स्थानीय वन एसडीओ यूआर बसन्त के नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला एवं वन अमले द्वारा की गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परिक्षेत्र के भजपुरी जंगल मे ग्रामीणों द्वारा छोटे-छोटे पेड़-पौधे काट कर अतिक्रमण करने की सूचना के बाद स्थानीय वन एसडीओ यूआर बसंत, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला सहित वन अमला अतिक्रमण रोकने स्थल पर पहुंचा.

http://लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए कितना हुआ महंगा

भजपुरी के कक्ष क्रमांक 265 में 0.544 हेक्टेयर वन भूमि में लगे मिश्रित प्रजाति के वनों की कटाई ग्राम भोजपुरी के गर्मीण करते मिले. इन्हें रोककर पूछताछ करने पर कुल 44 ग्रामीण यहां अतिक्रमण कर रहे थे. ग्रामीणों के कब्जे से जंगल काटने में प्रयुक्त 39 नग कुल्हाड़ी जब्त कर हिरासत में लिया गया एवं पिथौरा वन काष्ठागार में रखा गया है. अतिक्रमण स्थल से 30 से 45 सेंटीमीटर गोलाई के 38 नग ठूंठ एवं बल्ली, 20 सेंटीमीटर से नीचे मोटाई के कोराई लगभग दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हैं. वन विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26–1 (छ) (ज) एवं संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) का उल्लंघन के अपराध में गिरफ्तार करते हुए न्यायालय प्रथम श्रेणी पिथौरा में पेश किया जाएगा.

http://‘हसीन दिलरुबा’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी कहानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now