আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 426 नए कोरोना मरीज मिले, अब 2216 एक्टिव केस

Published on: July 24, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 426 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 244, राजनांदगांव से 28, दुर्ग से 20, बस्तर से 18, कांकेर से 15, कोण्डागांव व कोरबा से 14-14, बलरामपुर से 11, रायगढ़ से 10, बीजापुर व सरगुजा से 9-9, सूरजपुर से 8, बेमेतरा से 7, जांजगीर-चांपा से 6, जशपुर से 3, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर व दंतेवाड़ा से 2-2, महासमुंद व गरियाबंद से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 180 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6819 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है. वहीं 4567 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://16 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन, आदेश जारी

दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे बैंक

राजनांदगांव. कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने निर्देशानुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण करने के लिए 23 से 29 जुलाई 2020 तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है. कलेक्टर ने जिले के नगर पालिक निगम क्षेत्र राजनांदगांव के समस्त शासकीय, अशासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी बैंक कार्यालय को दोपहर 3 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है.

http://जल्द मिलेगी कोरोना की सबसे सस्ती दवा, इतनी होगी एक टैबलेट की कीमत

रेत का अवैध परिवहन, ट्रैक्टर जब्त

धमतरी. कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कुरूद विकासखण्ड के मंदरौद रेत खदान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. नायब तहसीलदार विवेक गोहिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंदरौद रेत खदान में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भेजा गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now