रायपुर. प्रदेश में रविवार को 576 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 246, दुर्ग से 98, राजनांदगांव से 51, बिलासपुर से 42, रायगढ़ व बालोद से 36-36, सरगुजा से 16, जशपुर से 11, महासमुंद से 8, कबीरधाम से 7, सुकमा व दंतेवाड़ा से 5-5, बलौदाबाजर से 3, कोरिया, नारायणपुर व बीजापुर से 2-2, बेमेतरा, गरियाबंद, कोरबा, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 189 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15621 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 5244 है. वहीं अब तक 10235 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 142 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://‘दुनिया की सबसे सस्ती’ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भारत में लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
चिकन एवं मटन मार्केट में चलाया गया कोविड जांच अभियान, 3 व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित
अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार मेडिकल टीम द्वारा कोविड-19 जांच हेतु नगर निगम अम्बिकापुर के विभिन्न वार्डो तथा बाजारों में अभियान चलाया जा रहा है. अम्बिकापुर में बढ़ते कोरोना के बचाव तथा रोकथाम के मद्देनजर आज मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. आयुष जायसवाल के नेतृत्व में कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया. डॉ. जायसवाल ने बताया कि चिकन एवं मटन मार्केट के 108 विक्रेताओं का टेस्ट किया गया. टेस्ट में 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए. तीनों को बेहतर उपचार के लिए कोविड अस्तपताल दाखिल कराया गया है. जांच के दौरान डॉ मनीष प्रसाद, लैब टेक्निशियन नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल विश्वकर्मा, रोशन मौजूद थे.
150 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 576.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/9375MAz5mX
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 16, 2020
कुल 426 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 189 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 15,471 है तथा एक्टिव मरीज़ों की संख्या 5,095 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/jPMyDYBl6x— Health Department CG (@HealthCgGov) August 16, 2020







