আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

41 डॉक्टरों का स्थानांतरण, कई जिले के CMHO भी बदले गए

Published on: October 3, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के सरकारी अस्पताल में पदस्थ 41 डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है. इन डॉक्टरों में कई जिले के CMHO भी शामिल हैं. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार राजनांगांव के प्रभारी सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी को रायपुर जिले के प्रभारी सीएमएचओ बनाया गया है. डॉ. शैलेंद्र कुमार मंडल को बालोद से धमतरी भेजा गया है. मंडल अब धमतरी के प्रभारी सीएमएचओ होंगे. वहीं डॉ. गणेश लाल टंडन को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी CMHO बनाया गया है. इसी प्रकार डॉ. देवेंद्र पैकरा अब मुंगेली जिले का प्रभारी CMHO बनाया गया है.

https://नवरात्र में गरबा की धूम, जसगीत पर मंडरा रहे खतरे से वरिष्ठजन चिंतित

 

https://गरबा खेलते-खेलते 21 साल का युवक गिरा और हो गई मौत

छत्तीसगढ़ में अब तक 1249.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1249.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 03 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2393.1 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 585.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now