আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक आरएईओ निलंबित और एसएडीओ सहित 4 को नोटिस

Published on: February 24, 2021
---Advertisement---

अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (एसएडीओ) तथा आरएईओ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की समीक्षा की. उन्होंने गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना का नोडल विभाग कृषि विभाग ही है एवं गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं बिक्री की जिम्मेदारी भी इसी विभाग को है, किन्तु अधिकारियों की उदासीनता के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है. उन्होंने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कंठी गौठान के आरएईओ को निलंबित करने तथा मेण्ड्रा खुर्द, रामपुर, थोर, रनपुरकला गौठान के आरएईओ सहित अम्बिकापुर जनपद के एसएडीओ को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए.

http://अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग

वहीं ऐसे आरएईओ जिन्होंने अब तक वर्मी खाद का सैम्पल लैब में नहीं भेजा उन सब की वेतन रोकने के भी निर्देश दिए. कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट बनाने में कमजोर प्रदर्शन वाले सभी आरएईओ को एक-एक करके गोधन न्याय योजना, योजना की शुरूआत तथा वर्मी खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली. कई आरएईओ को योजना की शुरूआत तथा वर्मी टांके में केंचुआ की सही मात्रा की जानकारी नहीं थी. कलेक्टर ने कहा कि गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए प्रत्येक गौठान के लिए एक-एक आरएईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है.

http://भोजन की तलाश में शहर पहुंचा हाथी, बाड़ियों की सब्जियों को पहुंचाया नुकसान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now