আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अनुपम खेर के परिवार में मां और भाई समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

Published on: July 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अनुपम ने वीडियो में बताया कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें कोरोना के लक्ष्ण मिले. उनमें माइल्ड (हल्के) कोरोना पॉजिटिव की पुष्ट‍ि हुई है.

http://सीसी रोड और गौठान में शेड निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया. रिपोर्ट में अनुपम निगेटिव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया. इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया. इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि भतीजा निगेटिव निकला. अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने लोगों से भी यही अपील की है कि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें.

http://अमिताभ-अभिषेक कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन यूनिट में भर्ती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now