আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिकनिक मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के 4 की मौत, 6 घायल

Published on: January 2, 2023
---Advertisement---

जशपुर. भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग पिकनिक मनाकर आ रहे थे. जानकारी के अनुसर बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था. सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की. बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे. तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे. ये लोग अभी गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे.

https://मॉर्डन नास्त्रेदमस ने 2023 के लिए कीं ये डरावनी भविष्यवाणियां

उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि मरने वालों में पित्रा-पुत्र शामिल हैं. हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे. बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी. फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सोमवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया है. फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं.

https://SC ने नोटबंदी वाले केंद्र के फैसले को ठहराया सही, एक जज की राय अलग

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now