আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क हादसे में 4 की मौत, 24 घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Published on: February 26, 2022
---Advertisement---

सूरजपुर. शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना इलाके के रहने वाले लोग पिकअप में सवार होकर शिवपुर में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे. दोपहर करीब 2 बजे बिरंचि बाबा धाम के पास पहुंचे थे कि पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे मौके पर ही 3 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. पता चला है कि उस पिकअप में ज्यादातर महिलाएं बैठी थीं. हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया था. यहां 2 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है. खबर लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी. बाद लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भेजा गया है.

https://जिला कार्यालय से देशी कट्टा और कारतूस चोरी के मामले में 2 कर्मचारी निलंबित

200 पदों पर होगी भर्ती

मुंगेली. संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कृषि उपज मंडी परिसर, मुंगेली में 04 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी नियोजक मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुडगांव (हरियाणा राज्य) के द्वारा ऑटोमोबाइल मैनुफेच्चरिंग टेक्नीशियन के 200 पदों पर केवल पुरूष आवेदकों के लिए भर्ती की कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और आयुसीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है. नियुक्ति उपरांत वेतनमान 13000 रुपए प्रतिमाह देय होगा. इच्छुक योग्यताधारी आवेदक समस्त बायोडाटा शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट फोटोग्राफ के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं.

https://10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों को अब असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now