रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 483 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 193, बिलासपुर से 65, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 31, बस्तर से 22, रायगढ़ से 19, कांकेर से 14, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव से 9-9, कोरबा व बलरामपुर से 8-8, गरियाबंद से 7, बालोद, महासमुंद व अन्य राज्य से 6-6, जशपुर से 3, धमतरी, बलौदाबाजार, सुकमा, सरगुजा व कोरिया से 2-2, बेमेतरा व सूरजपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 217 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 6 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11020 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2855 है. वहीं 8088 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://लॉकडाउन की मियाद नहीं बढ़ेगी आगे, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 10 को, धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की होगी समीक्षा
रायपुर. राज्य शासन द्वारा धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी. बैठक में आगामी खरीफ वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा की जाएगी. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप समिति के सदस्यों में परिवहन एवं वन मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री शामिल होंगे.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई अधिसूचना जारी
15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, जिले की समस्त मदिरा दुकानें रहेगी बंद
मुंगेली. राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है. इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पीएस एल्मा ने जिले की समस्त देशी मदिरा सीएस-2(घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफएल-1(घघ) की फुटकर दुकानों तथा भंडारण मद्य भण्डागार को बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाठिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेशित किया है. अतएव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जिले की समस्त मदिरा दुकानें बंद रहेगी. कलेक्टर ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
88 new #COVID19 cases reported, now today total number of positive cases in Chhattisgarh is 483.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/FhVQmP2K6U
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 6, 2020
395 persons tested positive for #COVID19 today in chhattisgarh, tally reaches 10,932. Also, 217 patients were discharged today taking the total number of recoveries in the state to 8,088.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/iNJjKnM12E
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 6, 2020







