रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 45 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें 11 बिलासपुर, 9 जशपुर, 5-5 बेमेतरा व रायगढ़, 4 कोरबा, 3-3 रायपुर व धमतरी, 2 मुंगेली, 1-1 बालोद, गरियाबंद व जगदलपुर जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 7 कोरोना से पीड़ित स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. इनमें एम्स रायपुर से धमतरी व मुंगेली जिले के 1-1, कोविड अस्पताल बिलासपुर से बिलासपुर के 3, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से सरगुजा जिले के 1, कोविड अस्पताल माना रायपुर से मुंगेली जिले के 1 हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 425 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 547 हो गई है. इनमें 121 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं अब तक 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.
http://‘मिलकर लड़ना है कोरोना से जंग, क्षेत्र की विकास की चिंता हम पर छोड़ दें’
भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार गुरजिंदर पाल सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू एवं एसीबी (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक लोक अभियोजन एवं राज्य न्यायिक प्रयोगशाला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है. इसी तरह शेख आरिफ हुसैन पुलिस अधीक्षक रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवाती तूफान का खतरा, अलर्ट जारी
अनियमितता बरतने वाली 6 उचित मूल्य की दुकानें निलंबित
रायपुर. जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अम्किापुर जिले की 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है. इसमें 5 नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र से तथा एक अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत संचालित दुकान शामिल हैं. निलम्बित दुकानों से खाद्यान्न लेने वाले राशनकार्डधारियों को अन्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में संलग्न किया गया है.







