जांजगीर-चांपा. खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहनों को जब्त किया गया है. बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस लाइन जांजगीर में और 1 हाईवा रेत को जब्त कर सिटी कोतवाली जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है. इसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र में महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है.
https://IAS विश्नोई समेत सभी आरोपी 6 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में
अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना अकलतरा में, पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जब्त कर थाना पामगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है. शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जब्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है. नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है. एक ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है. सभी वाहन मालिकों, वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्रवाई की गई है.







